शूलिनी मेले के दूसरे दिन फ्लावर शो में स्टेटिस नामक फूल को घोषित किया फ्लावर ऑफ द शो
देवभूमि न्यूज डेस्क
यशपाल कपूर
सोलन
सोलन में राज्यस्तरीय शूलिनी मेले के दूसरे दिन सोलन के ठोडो मैदान में इनरव्हील क्लब सोलन की की ओर से फ्लावर शो का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग वर्गों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस मौके पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड की उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से जहां बच्चों को बहुत कुछ नया सीखने को मिलता है, वहीं पुष्प उत्पादकों को भी हौसला मिलता है।
इनरव्हील क्लब सोलन की प्रधान प्रियंका अग्रवाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और फ्लावर शो के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर उपनिदेशक उद्यान विभाग सोलन डॉ. बैंस, डॉ.यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी नौणी की पुष्प वैज्ञानिक डॉ. भारती कश्यप और दुलर्भ सिंह पुरी ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई।
ये रहे पुष्प प्रतियोगिता के विजेता….
सोलन के झाझा निवासी गगनदीप ठाकुर के फ्लावर स्टेटिस को फ्लावर ऑफ द शो घोषित किया गया। कारनेशन प्रतियोगिता में डांगरी के राजीव ठाकुर ने पहला, महोग के सुनील ठाकुर ने दूसरा और गलानग के रोहित ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कटे हुए फूलों के अंतगर्त गुलाब प्रतियोगिता में पुनीत ठाकुर पहले, यशपाल दूसरे और विपुल वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। गुलदाउदी एवं ग्लेडियोलस फूलों की प्रतियोगिता में विशाल ठाकुर पहले, रजत वर्मा दूसरे और संजीव कुमार तीसरे स्थान पर रहे। पुष्प सज्जा में तन्वी शर्मा पहले, अनामिका नेगी व शरभ पालमा दूसरे और दिनेश मेहता तीसरे स्थान पर रहे। फूलों के हार बनाने की प्रतियोगिता में एमआरडीएवी सोलन की रचिता पहले, सैंट ल्यूक्स स्कूल सोलन की सौम्या दूसरे और एमआरडीएवी की आद्या चौहान तीसरे स्थान पर रही।
गमलीय पौधों की प्रतियोगिता में अर्पिल संजीव पहले, यशवनी सिंह दूसरे और दक्ष मेहता तीसरे स्थान पर रहे।
पुष्पों पर नारा लेखन प्रतियोगिता में अनु ठाकुर पहले, यशवी चौहान दूसरे और हीना शर्मा तीसरे स्थान पर रही।
इस मौके पर इनरव्हील क्लब सोलन की बिमला शर्मा, आरती दुग्गल, नीलम साहनी, सविता शर्मा, कल्पना परमार नलिनी, पायल तोमर व नताशा समेत अन्य सदस्य भी मौजूद रही।