शिमला के गेयटी थिएटर में शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने किया पुस्तक मेला का शुभारम्भ
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला

शिक्षा एवं भाषा संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज यहा गेयटी थिएटर में शिमला पुस्तक मेला का शुभारंभ किया जो कि 25 जून से 3 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है.
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पुस्तक व्यक्तित्व निर्माण चरित्र निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय भूमिका निभाती है तथा विपदा में हमारा मार्गदर्शन भी करती है.
शिक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय पुस्तक न्यास का इस मेले में अहम योगदान के लिए सराहना की तथा युवाओं से आवान किया की वर्तमान प्रतिस्पर्धा की दौड़ में वे अपने आप को प्रासंगिक रखें तथा नशाखोरी के बजाय पुस्तकों से जीवन का ज्ञान अर्जित करें.
गोविंद ठाकुर ने युवाओं से आह्वान किया कि वे महान लोगों की जीवन पर आधारित पुस्तकों से प्रेरणा ले और अपने जीवन को सार्थक बनाएं.
राज्य भाषा एवं संस्कृति विभाग के सचिव राकेश कंवर ने बताया कि पुस्तक मेलों का आयोजन कुल्लू जनजातीय क्षेत्र हॉल वह चंबा मैं भी किया जाएगा ताकि पुस्तकों के प्रति युवाओं का रुझान बढे.
इस अवसर पर राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष गोविंद राम शर्मा तथा निदेशक युवराज मलिक ने राज्य सरकार को पुस्तक मेलों के आयोजन के लिए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया.