शिलाई विधानसभा एस एम सी अध्यापकों का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिला
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई
सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा के एसएमसी अध्यापक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल खाद्य एवं आपूर्ति निगम बोर्ड के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर से मुख्यमंत्री आवास शिमला में मिला 
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समाया को रखा और एसएमसी अध्यापकों के लिए स्थाई नीति बनाने की मांग की मुख्यमंत्री ने उनकी इस समस्या को गौर से सुना
प्रतिनिधि मंडल के तमाम एसएमसी अध्यापको ने शिलाई के पूर्व विधायक व खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष माननीय बलदेव तोमर का तह दिल से शुक्रिया अदा किया जिन्होंने एक हमें माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश श्री जयराम ठाकुर जी से मिलवाया|
शिलाई विधानसभा एसएमसी अध्यापक संघ के समस्त अध्यापक साथी आने वाले समय में भी आपसे इसी तरह के सहयोग की उम्मीद करते हैं हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है की तोमर जी के आशीर्वाद से हम स्थाई पॉलिसी निर्माण हेतु अवश्य सफल होंगे|
इस प्रतिनिधिमंडल में सुरेंद्र सिंगटा, बलदेव ठाकुर, अनिल शर्मा, दिनेश पोजटा ,सुनील शर्मा, नेत्र पुंडीर, सोहन चौहान, सतीश कवर, कवर राणा, अनिल शर्मा, प्रताप सिंह, अनिल ठाकुर, विशाल पुंडीर, इत्यादि अध्यापकों ने भाग लिया|