पावंटा साहिब पुलिस ने धर दबोचा भुक्की विक्रेता: 1.882 की0ग्रा0 भुक्की बरामद
देवभूमि न्यूज डेस्क
पावंटा साहिब
सिरमौर जिला के उपमंडल पुलिस थाना पांवटा साहिब की पुलिस टीम ने भूपपुर में भुक्की बेचने के कारोबारी से 14 पैकेट भुक्की बरामद की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एन डी पी एस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है 
पुलिस टीम बद्रीपुर में मौजूद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक स्थानीय व्यक्ति निवासी गांव भूपपुर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हि0प्र0, उम्र 53 बर्ष अपने मकान में अवैध तौर पर चूरा पोस्त (भुक्की) बेचने का कारोबार करता है ।
जिसके आधार पर पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति के मकान पर छापा मारा तो उसके मकान के अन्दर से एक पोलोथीन में 14 पैकिटो में 1.882 कि0ग्रा0 चूरा पोस्त (भुक्की) वरामद हुई । जिस पर उस व्यक्ति के विरूद्ध पुलिस थान पांवटा साहिब में धारा 15 एन डी पी एस एक्ट के अन्तर्गत मामला दर्ज कर के गिरफ्तार किया गया है । आरोपी को माननीय न्यायालय न्यायिक मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है तथा आरोपी के पुलिस रिमाण्ड़ के लिए अनुरोध किया जा रहा है । मामले में अन्वेषण जारी है ।