शिलाई कांग्रेस ने किया अग्निपथ योजना का विरोध”सेना के सम्मान में,कांग्रेस पार्टी मैदान में”

Share this post

शिलाई कांग्रेस ने किया अग्निपथ योजना का विरोध”सेना के सम्मान में,कांग्रेस पार्टी मैदान में”

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

सिरमौर जिला के विधानसभा क्षेत्र में शिलाई कांग्रेस मण्डल ने केंद्र सरकार द्वारा युवाओ के लिए बनाई अग्निपथ योजना को लेकर सरकार के खिलाफ रोष जताया “सेना के सम्मान में,कांग्रेस पार्टी मैदान में'”
शिलाई मण्डल कांग्रेस पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक रैली निकाल कर एस डी एम शिलाई के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन दिया और युवा विरोधी अग्निवीर योजना का विरोध किया शिलाई मण्डल काँग्रेस अध्यक्ष सीता राम शर्मा ने बताया कि शिलाई कांग्रेस मण्डल केंद्र सरकार की लाई गई अग्निपथ योजना का विरोध करती है और इस योजना को निरस्त करने की मांग करती है सीताराम शर्मा ने बताया कि अग्निपथ योजना राष्ट्र पर मर मिटने वाले सेनिको का मनोबल गिराने का काम कर रही है जो राष्ट्र की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है यह योजना लाखो युवाओ के मनोबल को कम करती है जो सेना में भर्ती होकर भारत माता की सेवा करते है राष्ट्र पर कुर्बान होने का जज्बा रखते है
इस अवसर पर सिरमौर कांग्रेस के उपाध्यक्ष हरीराम शास्त्री, ,युवा कांग्रेस शिलाई अध्यक्ष अरुण ठाकुर,शिलाई कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व प्रधान जगत शर्मा , शिलाई युवा के ऑब्जर्वर विक्रम पवार जी, चैनसिंह सिंगटा ,नेत्ररसिंह चौहान निका राम शर्मा,गीता राम तोमर,भवान सिंह,चत्तर सिंह,रतीराम, आदि कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।