शिलाई विकास खण्ड के जिला परिषद के अधीन 34 कर्मचारियोँ की कलम छोड़ हड़ताल
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई
सिरमौर जिला के शिलाई विकास खण्ड में कार्यरत जिला परिषद के अधीन कार्यरत कर्मचारी सोमबार से कलम छोड़ हड़ताल पर चले गए है शिलाई विकास खण्ड मे कार्यरत 34 कर्मचारियो के हड़ताल पर चले जाने से ग्राम पंचायतों में कार्य प्रभावित हुआ पँचायतो में कार्य करवाने वाले लोगो को खासी परेशानी हुई 
जिला परिषद कैडर कर्मचारी अधिकारी महासंघ इकाई शिलाई के अध्यक्ष टीका राम व सचिव अमर सिंह ने बताया कि बीते 25 जून को शिमला में हुई जिला परिषद कैडर कर्मचारी अधिकारी महासंघ की राज्य कार्यकारणी के आह्वान पर आज से शिलाई विकास खण्ड के पंचायत सचिव,तकनीकी सहायक,कनिष्ठ अभियंता तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बताया
कि जब तक उनकी मांगें मान नही ली जाती है तब तक हड़ताल जारी रहेगी राज्य कार्यकारिणी के दिशा-निर्देश के अनुसार समस्त कर्मचारी कार्यालय परिसर में उपस्तिथि देंगे लेकिन कोई कार्य नही किया जाएगा
जब तक उनका पंचायती राज विभाग या ग्रामीण विकास विभाग में विलय नही किया जाता है बताया कि हिमाचल प्रदेश में इस समय 4700 कर्मचारी जिला परिषद के अधीन कार्य कर रहे है जो काफी लंबे समय से विभागों में विलय करने की मांग करते आ रहे है