युवा संसद में डगशाई स्कूल के बच्चों ने उठाए देश के ज्वलंत मुद्दे
देवभूमि न्यूज डेस्क
यशपाल कपूर
सोलन
सोलन जिला के सीनियर सेकंडरी धर्मपुर में खंडस्तरीय युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर सेकंडरी स्कूल डगशाई के 37 छात्र-छात्राओं ने प्रवक्ता राजनीति शास्त्र अंजना ठाकुर और भाषा अध्यापक हरिओम के नेतृत्व में भाग लिया। युवा संसद में स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। युवा संसद में छात्रों ने देश के ज्वलंत विषयों एजूकेशन, हैल्थ पर महत्वपूर्ण विश्लेषण कर उत्कृष्ट क्षमता का प्रदर्शन किया। 
प्रवक्ता राजनीति शास्त्र अंजना ठाकुर ने बताया कि युवा संसद में राष्ट्रपति की भूमिका में मिताली, प्रधानमंत्री की गौरव, स्पीकर की खुशी, सचिव गुरमीत, नेता विपक्ष सपना, रक्षा मंत्री विजय, शिक्षा मंत्री हिमानी, स्वास्थ्य मंत्री शगुन, प्रेस रिपोर्टर अक्षिता और आर्यन तथा वित मंत्री की भूमिका सलोनी ने निभाई।

युवा संसद में प्रश्नकाल में देश की स्वास्थ्य, विकास सम्बंधी समस्याओं, शिक्षा सहित कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से सांसदों ने देश में व्याप्त नशाखोरी, बालिकाओं के साथ होने वाले रेप और समाज से अपराध को समाप्त करने के लिए बिल पास किया गया।