ऊर्जा मंत्री ने पावंटा में एच आरटीसी का सब डिपू तो खोला नऐ रॉड पर कोई बसे नही लगी-प्रदीप चौहान
देवभूमि न्यूज डेस्क
पावंटा साहिब
प्रदेश सरकार 50% एचआरटीसी बसों में महिलाओं को छूट देने की बात कर रही है दूसरी ओर एचआरटीसी बसों की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है सोशल मीडिया में कई एचआरटीसी बसों की वीडियो भी वायरल हो चुकी है।

पांवटा साहिब की बात की जाए तो अधिकांश बसें ऐसी है जिंदगी सीटो के कवर टूटे-फूटे हैं यह बात भगानी जॉन अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने प्रेस बयान जारी करते हुए कई सवाल खड़े किए।
मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पांवटा साहिब के अगर बात की जाए तो यहां पर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी द्वारा उप डिपो खोला गया है पर नए रोड पर कोई भी बसे नहीं लगी है।
आज भी पांवटा विधानसभा क्षेत्र और शिलाई विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों पंचायतें ऐसी है जहां पर एचआरटीसी बस की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं ऐसे में 50% महिलाओं को कैसे फायदा मिल पाएगा दूसरी और उन्होंने सवाल खड़े किए की बसों की हालत दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है।
अधिकांश बसें सड़कों पर खराब हो रही है जिसकी वीडियो कई बार सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है वहीं पोंटा साहिब की बात की जाए तो यहां पर कई बसों की सीटें टटी फूटी है बैठने में भी लोगों को डर लगता है ऐसे में सफर कर रहे लोगों को रोजाना परेशानियां झेलनी पड़ती है।
मैं मुख्यमंत्री सीएम जयराम ठाकुर और ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और परिवहन मंत्री से कहना चाहता हूं कि सुर्खियां बटोरने छोड़ दीजिए पहले बसों की हालत को सुधारा जाए ताकि लोगों को परेशानी ना झेलनी पड़े।