शिलाई में दुकान में लगी आग
कारणों की हो रही जांच
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई
शिलाई में अस्पताल मार्ग पर एक दुकान में आग लगने से भारी नुकसान हो गया

आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है बताया तो यह जा रहा है कि शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई है
शिलाई वृत पटवारी ने आगजनी से दुकान में हुए नुकसान का आंकलन 16 लाख से अधिक अपनी रिपोर्ट में दर्शाया है
हमारी टीम ने जब घटनास्थल का दौरा किया तो दुकान का शटर बंद मिला व दुकान के बाहर कुछ जला हुआ सामान पड़ा देखा

उधर विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता से जानकारी लेनी चाही लेकिन उन से बात नही हो सकी