शिलाई ग्राम पंचायत की ग्रामसभा बैठक 3 जुलाई को होगी आयोजित
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई
शिलाई ग्राम पंचायत में रविवार को ग्रामसभा बेठक का आयोजन किया जा रहा है

पंचायत प्रधान शीला नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 जुलाई को होने वाली ग्रामसभा बैठक में गत ग्रामसभा बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के अतिरिक्त विकास कार्यो की चर्चा,स्वच्छता पर चर्चा,नशामुक्ति पर चर्चा तथा पौधरोपण पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी
उन्होंने बताया कि बैठक 11 बजे आरम्भ होगी उन्होंने ग्रामसभा बैठक को सफल बनाने के लिए ग्राम सभासदों से बैठक में उपस्तिथ होने की अपील की