ऊना की तहसील अम्ब को राजस्व विस्तारीकरण से अम्बिकानगर-अम्ब नामकरण नामांकित करवाने की मांग। -राजीव शर्मन्

Share this post

ऊना की तहसील अम्ब को राजस्व विस्तारीकरण से अम्बिकानगर-अम्ब नामकरण नामांकित करवाने की मांग।
-राजीव शर्मन्

देवभूमि न्यूज डेस्क
ऊना

श्री अम्बिकानगर-अम्ब नामकरण अभियान समिति के संयोजक राजीव शर्मन् ने हिमाचल प्रदेश सरकार और भारत सरकार द्वारा एक बार पुनः जिला ऊना की पौराणिक रियासत कालीन अम्ब को अम्बिकानगर-अम्ब नामकरण नामांकित करने की मांग दोहराई है। उन्होंने कहा कि कालान्तर में बहुत सारे नगरों के नामकरण संशोधित एवं विस्तारित किए गए हैं। राजीव शर्मन् ने कहा कि इसी क्रम के चलते अम्ब उपमंडल तहसील मुख्यालय को भी राजस्व विस्तारीकरण के अन्तर्गत जनकांक्षाओं और जनहित में नया नामकरण अम्बिकानगर-अम्ब मंजूर किया जाना चाहिए।

आज वह अम्ब रेलवे स्टेशन की 11वीं वर्षगांठ पर अम्बिकानगर-अम्ब नामकरण के हिमायती स्थानीय लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह पिछले एक दशक से अम्ब रेलवे स्टेशन का नया नाम भी जनाकांक्षाओं के अनुरूप अम्बिकानगर-अम्ब करने की बहुत बार हिमाचल प्रदेश सरकार और भारत सरकार से उचित माध्यम के अनुरूप ज्ञापन दे चुके हैं। राजीव शर्मन् ने इस बारे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी को भी जनभावनाओं से अवगत करवाया है कि इलाका वासियों की यथोचित एवं सम सामायिक मांग पर अम्ब का राजस्व विस्तारीकरण से हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल को भी नया नामकरण अम्बिकानगर-अम्ब मंजूर करवाया जाना चाहिए।
इसी तरह अम्ब रेलवे स्टेशन को भी नया प्रस्तावित नामकरण अम्बिकानगर-अम्ब तत्काल प्रभाव से नामांकित किया जाना चाहिए।
प्राचीन अम्बिका माता जी के नाम से प्रसिद्ध अम्ब नामकरण का अम्बिकानगर-अम्ब विस्तार करवाने से धार्मिक सांस्कृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। सामरिक महत्व की दृष्टि से सैनिकों हेतु रेलवे लाईन को जम्मू-कश्मीर तक शीघ्रातिशीघ्र बिछाया जाना चाहिए।
राजीव शर्मन् ने चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक और हमीरपुर लोकसभा सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री से भी ज़ोरदार अपील की है कि अम्ब को नया नामकरण अम्बिकानगर-अम्ब मंजूर करवाने बारे अनापत्ति प्रमाण-पत्र के माध्यम से हिमाचल प्रदेश सरकार और भारत सरकार द्वारा जनहित में शीघ्रातिशीघ्र मंजूर करवाया जाना चाहिए।