शिलाई लोक निर्माण विभाग मण्डल शिलाई की बोलेरो गिरी खाई में चालक की मौत

Share this post

शिलाई लोक निर्माण विभाग मण्डल शिलाई की बोलेरो गिरी खाई में चालक की मौत

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

पांवटा साहिब-शिलाई एन एच 707 लोक निर्माण विभाग मण्डल शिलाई की तेल से लदी एक बोलेरो केम्पर हेवणा के समीप गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमे शिलाई के गावँ पुमबाड़ी निवासी चालक दिवडू राम की मौत हो गई

गाड़ी कब गिरी कैसे गिरी कोई पता नही न ही किसी ने गाड़ी को खाई में गिरते देखा तलाशी के दौरान मोबाइल लोकेशन के आधार पर खाई में गिरी गाड़ी का तीसरे दिन पता चल पाया
पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे पर हेवणा के पास लोक निर्माण विभाग के गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने तीसरे दिन खाई से शव बरामद किया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग मंडल शिलाई का चालक 5 जुलाई को सुबह 11 बजें के सतौन से डीजल के ड्रम भरकर एचपी17ए-6644 बलैरो कैम्पर लेकर शिलाई के लिए निकला था।

जब शाम तक चालक दिऊडु राम पुत्र मुगलू राम निवासी गांव पुम्बाड़ी (दाया) शिलाई डीजल लेकर शिलाई नहीं पहुंचा तो लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने चालक के घर परिजनों को फोन कर जानकारी ली।
लेकिन चालक घर भी नहीं पहुंचा था। जिसके बाद चालक की तलाश शुरू की और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

जब पुलिस ने चालक की मोबाइल लोकेशन निकाली तो मोबाइल की अंतिम लोकेशन हेवणा के पास निकली। जिसके बाद पुलिस टीम और ग्रामीणों ने हेवणा के पास गहरी खाई में उत्तर कर तलाश की तो गहरी खाई में गाड़ी नजर आई। बड़ी मुश्किल से पुलिस खाई में उत्तर कर गाड़ी तक पहुंची तो गाड़ी के समीप चालक का शव भी मिला।

जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद अंधेरे में शव को गहरी खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया।

उधर पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है