शिमला में स्वर्गीय बीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि में आयोजित सर्व धर्म प्रार्थना सभा
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में आयोजित

सर्व धर्म प्रार्थना सभा में शहरी विकास ,आवास ,नगर नियोजन ,संसदीय कार्य , विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह जी को राजनीति का पुरोधा बताया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने मूल्यों की राजनीति को अपनाते हुए अपने लंबे राजनीतिक जीवन में राजनैतिक सुचिता का उदाहरण प्रस्तुत किया।