शिलाई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व हेल्परज यूनियन ने मांगो को लेकर प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई
सिरमौर जिला के उपमंडल शिलाई में अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के बैनर तले बाल विकास परियोजना शिलाई की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका यूनियन ने शिलाई तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार दिल्ली को भेजे एक ज्ञापन में लंबित मांगो को हल करने की अपील की है जिसमे चेतावनी दी गई है कि उनकी मांगों को न मानने पर 26 से 29 जुलाई तक संसद के समक्ष धरना प्रदर्शन करेगी

आज जबकि देश स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ को “अमृत महोत्सव ” के रूप में मना रहा है, पर यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लगभग 27 लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए, जो समाज के हाशिए के वर्गों की सभी महिलाएं हैं और न ही लाभार्थियों, छह से कम उम्र के 8 करोड़ बच्चे और 2 करोड़ गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए, यह उत्सव मनाने का नहीं बल्कि भारत के संविधान में गारंटीकृत हमारे अधिकारों पर अपनी आवाज उठाने का एक अवसर है

आई सी डी एस योजना लंबे समय से धन अभाव से जूझ रही है, लेकिन दुर्भाग्य से आपकी सरकार ने तो ऐसे उपाय किए हैं जो आई सी डी एस को खत्म ही कर देंगे और भारत के संविधान द्वारा गारंटीकृत बच्चों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के सभी बुनियादी अधिकारों को कम कर देंगे। आपके इन क़दमों में आईसीडीएस के लिए बजट आवंटन में लगातार कटौती करना, पोषाहार के लिए आधार लिंकेज को अवैध रूप से अनिवार्य करके लाभार्थियों को लक्षित करना, लोगों से पोषण एकत्र करने के लिए श्रमिकों को अनिवार्य रूप से पोषण मटका जैसे कार्यक्रम शुरू करना शामिल है। सरकार द्वारा वेदांत और कॉरपोरेट जैसे गैर सरकारी संगठनों कॉरपोरेट्स को आईसीडीएस में लाया जा रहा है। देश के कई हिस्सों में, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को न्यूनतम वेतन से भी कम पारिश्रमिक का प्रति माह नियमित भुगतान भी नहीं हो पा रहा है.

एनईपी 2020 को इस तरह से लागू किया जा रहा है जो प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई) की अवधारणा को ही खत्म कर देगी, आंगनबाड़ियों को बंद कर देगी जिसके परिणाम स्वरूप प्री-स्कूल शिक्षा का निजीकरण होगा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने कोविड- 19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा की है। सैकड़ों वर्कर्स की जान जा चुकी है। लेकिन भारत सरकार ने अभी तक कोई जोखिम भता या यहां तक कि उन लोगों के आश्रितों को मुआवजे का भुगतान नहीं किया है जिन्होंने अपनी गंवाई है। काम का बोझ कई गुना बढ़ा दिया गया है, आसमान छूती कीमतों के बावजूद पिछले चार वर्षों से पारिश्रमिक नहीं बढ़ाया गया है। विभिन्न राज्यों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के वेतन और सामाजिक सुरक्षा में बहुत बड़ा अंतर है, हालांकि वे एक ही काम कर रहे हैं। यहां तक कि अलग-अलग राज्यों में मजदूरी भी अलग- अलग 5100 रुपये से लेकर 18,000 रुपये प्रति माह तक है।
ट्रेड यूनियन गतिविधियों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है और उनकी अवैध रूप से छंटनी की जा रही है। वर्तमान में हरियाणा में 975 कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं और दिल्ली में 991 कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को हड़ताल में भाग लेने के लिए अवैध रूप से छंटनी की जा रही है। भारत सरकार ने भी 29 मार्च 2022 को राज्य सरकारों को ट्रेड यूनियन गतिविधियों पर अंकुश लगाने और संघर्षों को दबाने का सर्कुलर भी जारी किया है।

साथ ही हम आपको सूचित करना चाहेंगे कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने 25 अप्रैल 2022 को फैसला दिया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को कार्यकर्ता के रूप में माना जाना चाहिए और ग्रेच्युटी भुगतान अधिनियम 1972 के तहत ग्रेच्युटी के हकदार हैं, उनके द्वारा ‘मानदेय’ के नाम पर प्राप्त पारिश्रमिक को मजदूरी के रूप में माना जाना चाहिए |