करसोग के पूर्व विधायक मस्त राम ने सुंदरनगर के होटल में की आत्महत्या

Share this post

करसोग के पूर्व विधायक मस्त राम ने सुंदरनगर के होटल में की आत्महत्या

देवभूमि न्यूज डेस्क
मंडी

मंडी जिला के विधानसभा क्षेत्र करसोग के पूर्व विधायक मस्त राम ने एक होटल में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी आत्महत्या क्यों की समाचार लिखे जाने तक कोई जानकारी उपलब्ध नही हो पाई है

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक रविवार को सुंदरनगर के एक निजी होटल में ठहरे थे
सोमवार प्रातः वह कमरे से बाहर नही निकले होटलकर्मियों के बार-बार खटखटाने पर मस्तराम ने दरवाजा नही खोला तो होटल प्रबंधन को किसी अनहोनी की शंका हुई होटल प्रबंधन ने दूसरी चाबी से बंद कमरे का दरवाजा खोला तो वह अवाक रह गए पूर्व विधायक का शव पंखे से लटका पाया गया जिसके बाद होटल प्रबंधन ने यह जानकारी पुलिस प्रशासन को दी
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर दिया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है