गुरु पूर्णिमा पर अजगा में हुआ गुरु दीक्षा समारोह

Share this post

गुरु पूर्णिमा पर अजगा में हुआ गुरु दीक्षा समारोह

देवभूमि न्यूज डेस्क
यशपाल कपूर
सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर स्थित नरग के समीप अजगा में मां कामाख्या शक्तिपीठ के नव निर्माणाधीन परिसर में गुरु पूर्णिमा पर धार्मिक समागम हुआ। यहां पर बुधवार को गुरु दीक्षा समारोह एवं यज्ञ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गुरु पूर्णिमा की पूजा में भाग लिया। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों व बाहरी राज्य से आए श्रद्धालुओं ने भी अपने गुरु के रूप में डॉक्टर संजय शर्मा का पूजन वंदन करके उन्हें गुरु धारण किया।
इस दौरान सामूहिक रूप से पाठ एवं हवन भी करवाया गया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शक्तिपीठ में आयोजित धार्मिक समारोह में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। बाद भंडारे का भी आयोजन हुआ।