शिलाई वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आरक्षित वन भटनोल में रोपित किए 900 शवालू

Share this post

शिलाई वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आरक्षित वन भटनोल में रोपित किए 900 शवालू

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

सिरमौर जिला के शिलाई वन परिक्षेत्र के वन परिसर भटनोल के आरक्षित वन भटनोल-सी 5 में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 707 के द्वारा की गई सड़क कटिंग के क्षेत्र में करीब 400 मीटर तक शवालू 900 पौधे रोपित किए गए जिस्से राष्ट्रीय उच्च मार्ग 707 के द्वारा की गई कटिंग के क्षेत्र में भू-स्खलन की रोकथाम होगी तथा मिट्टी की पकड़ भी मजबूत होगी

यह कार्य वन परिक्षेत्र अधिकारी शिलाई पलक मेहता की उपस्तिथि में वन रक्षक प्रताप सिंह,वनकर्मी लायक राम,महेंद्र सिंह व स्थानीय लोगो के सहयोग से भू सरक्षंण के लिए बॉयो इंजीनियरिंग प्रजातियों को रोपित किया गया

इस सम्बंद में वन मण्डल अधिकारी रेणुका ने बताया कि इस वर्ष पूरे वनमण्डल में भू सरक्षण के अंतर्गत सम्भावित दस हजार कटिंग प्रति बीट लगाने का लक्ष्य रखा गया है