नूपुर शर्मा को सुप्रीमकोर्ट से मिली अंतरिम राहत

Share this post

नूपुर शर्मा को सुप्रीमकोर्ट से मिली अंतरिम राहत

देवभूमि न्यूज डेस्क
नई दिल्ली

नूपुर शर्मा की याचिका पर आज सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उनको अंतरिम राहत दी है. नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी पर 10 अगस्त तक रोक लगा दी गई है. उसी दिन मामले की अगली सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और राज्य सरकारों (जहां-जहां एफआईआर दर्ज) को नोटिस भी जारी किया है.

कोर्ट में नूपुर शर्मा के वकील ने कहा कि नूपुर को लगातार धमकियां मिल रही हैं. पैगम्बर मोहम्मद को लेकर टिप्पणी करने के चलते अलग-अलग राज्यों में 9 एफआईआर का सामना कर रहीं नूपुर शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में दोबारा अर्जी लगाई थी. इसपर मंगलवार को सुनवाई हुई. अपनी अर्जी में नुपर ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों (पिछली सुनवाई) के बाद उनकी जान को लेकर खतरा बढ़ गया है. नूपुर ने कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक लगाने के साथ साथ सभी एफआईआर को दिल्ली ट्रांसफर कर एक साथ सुनवाई करने की मांग भी की थी.