कफोटा के खजूरी में राज्य सहकारी बैंक ने लगाया वितीय साक्षरता शिविर

Share this post

कफोटा के खजूरी में राज्य सहकारी बैंक ने लगाया वितीय साक्षरता शिविर

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक कफोटा द्वारा ग्राम पंचायत दुगाना के गावँ खजुरी में नाबार्ड द्वारा पोषित एवम हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक द्वारा संचालित वितीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया ।

वितीय साक्षरता शिविर शाखा प्रभारी सुरेश पुंडीर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, शाखा प्रभारी ने लोगो को बैंकिंग की जानकारी दी तथा एटीएम संचालन की विधि एवम ए टीएम पिन एवम बैंक खाते की गोपनीयता के बारे में लोगो को जागरूक किया। इस मोके पर सुरेश पुंडीर और उनके सहयोगी बैंक कर्मचारी बलवंत चौहान ने लोगो को बैंकिंग से सम्बन्धित योजनाओं तथा केंद्र एवम राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन बचत एवम, ऋण तथा बीमा योजनाओ की जानकारी दी, इस अवसर पर स्वमं सहायता समूह की खजुरी गावँ की महिलाएं और गांव के दर्जनो लोगो उपस्तिथि रहे ।