शिलाई के मिल्लाह गावँ के हेमराज राणा को किया सामाजिक कार्यो के लिए सम्मानित

Share this post

शिलाई के मिल्लाह गावँ के हेमराज राणा को किया सामाजिक कार्यो के लिए सम्मानित

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

शिलाई विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मिल्लाह गावँ मिल्लाह के युवा हेमराज राणा को पुलिस मुख्यालय शिमला में सामाजिक कार्यो के लिए सम्मानित किए जाने से क्षेत्र में खुशी है
विनोद कुमार HPS एस पी वेलफेयर एन्ड एस्टेट पुलिस हेडक्वाटर शिमला -2 ने सामाजिक कार्यो में योगदान के लिए हेमराज राणा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

हेमराज राणा विद्युत उपमंडल पावंटा साहिब में बतौर सहायक लाइनमैन के पद पर कार्यरत है अपने कार्य के साथ साथ हेमराज राणा सामाजिक कार्यो के लिए भी समय निकालते है व नशे के विरुद्ध कविता के माध्यम से जागरूक करना,समय समय पर रक्तदान करना,आखों का दान करना, कोरोनाकाल में पावंटा अस्पताल में सेवा देना व खेलो में रुचि रहते हुए एथलीट में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर मेडल लाना बहुत बड़ी उपलब्धि है
राणा ने बताया कि सम्मानित करने व मांन सम्मान मिलने पर एक नई ऊर्जा का संचार और समाज के लिए जज्बा बढ़ता है