राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज लेगी पद की शपथ, 21 तोपों की दी जाएगी सलामी
देवभूमि न्यूज डेस्क
नई दिल्ली
आज देश को पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति मिलेगी। आदिवासी समुदाय में जन्मीं द्रौपदी मुर्मू सोमवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में सुबह सवा 10 बजे देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी। चीफ जस्टिस एन. वी. रमना मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।

बता दे मुर्मू के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में ओडिशा से 64 खास मेहमान आएंगे। शपथ के बाद खास मेहमानों के लिए लंच का आयोजन राष्ट्रपति भवन में किया गया है। उसके बाद सभी को पूरा भवन घुमाया जाएगा। मुर्मू देश की 10वीं राष्ट्रपति होंगी जो 25 जुलाई को शपथ ले रही हैं।
मुर्मू देश की 10वीं राष्ट्रपति होंगी जो 25 जुलाई को शपथ ले रही हैं। भारत के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने 25 जुलाई 1977 को शपथ ली थी। तब से 25 जुलाई को ज्ञानी जैल सिंह, आर. वेंकटरमण, शंकर दयाल शर्मा, के.आर. नारायणन, ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल, प्रणब मुखर्जी और रामनाथ कोविंद ने इसी तारीख को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।

शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति
मुर्मू आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी। वह राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला भी हैं।