मणिकर्ण पुलिस ने चरस के साथ पकड़ा युवक

Share this post

मणिकर्ण पुलिस ने चरस के साथ पकड़ा युवक

देवभूमि न्यूज डेस्क
कुल्लू।

मणिकर्ण क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान मलाणा के एक युवक को चरस के साथ धर दबोचा है। पुलिस ने युवक के कब्जे से 317 ग्राम चरस बरामद की है। चरस के साथ पकड़े गए युवक की पहचान गोपाल देव (19) निवासी मलाणा के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि मणिकर्ण चौकी के एएसआई अपनी पुलिस टीम के साथ कसोल-छलाल पैदल रास्ता पर थी। इसी दौरान छलाल की तरफ से एक युवक पैदल इस रास्ते से आ रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 317 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चरस को कब्जे में लेकर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस युवक से ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह चरस की ये खेप कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करना था।