सोनिया-राहुल गांधी से ईडी दोबारा कर सकती है पूछताछ, छापेमारी में मिले अहम दस्तावेज ?

Share this post

सोनिया-राहुल गांधी से ईडी दोबारा कर सकती है पूछताछ, छापेमारी में मिले अहम दस्तावेज ?

देवभूमि न्यूज डेस्क
नई दिल्ली

नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार से पूछताछ को लेकर जारी सियासी प्रदर्शन के बीच प्रवर्तन निदेशालय सोनिया और राहुल गांधी से दोबारा पूछताछ करने की तैयारी कर रहा है. दरअसल इस मामले में जांच एजेंसी के हाथ नए सबूत लगे हैं इसलिए ईडी फिर से नए सिरे से सवाल-जवाब की तैयारी में जुट गई है |

सूत्रों के अनुसार यंग इंडियन और एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड को 2019 तक नाममात्र की कंपनियों से फंड मिलना जारी रहा था |

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि ईडी के पास इस बात की पुख्ता जानकारी है कि यंग इंडियन और एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड को कथित नाममात्र की बंद कंपनियों से फंड मिलता रहा. फरवरी 2016 में जब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में गांधी परिवार और अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल रोकने की याचिका को खारिज कर दिया था लेकिन फंड मिलने का यह सिलसिला इसके बाद भी जारी रहा |

हाल ही में ईडी ने नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी की थी. इस दौरान जांच एजेंसी के हाथ कुछ दस्तावेज लगे हैं. जिससे यह पता चला है कि यंग इंडियन और एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड को बंद पड़ी नाममात्र की कंपनियों से फंड मिलता रहा और ये सिलसिला 2018-19 तक जारी रहा |