शिमला जिला के समस्त विस् निर्वाचन क्षेत्रो में मतदान केंद्रों की अंतिम सूची प्रकाशित

Share this post

शिमला जिला के समस्त विस् निर्वाचन क्षेत्रो में मतदान केंद्रों की अंतिम सूची प्रकाशित

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुरूप जिला शिमला के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की अंतिम सूची प्रकाशित की गई है जिसमें 1040 मतदान केंद्रों से बढ़कर अब यह संख्या 1044 हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि ईसके तहत 60 चौपाल निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों की स्थिति 146 है, 61 ठियोग विधानसभा क्षेत्र में 161, 62 कुसुम्पट्टी विधानसभा मैं 108, 63 शिमला शहरी 91 , 64 शिमला ग्रामीण मैं 133 ,65 जुब्बल कोटखाई में 129, 66 रामपुर (आजा) ने 153,67 रोहडू (आजा) मैं 123 मतदान केंद्रों की स्थिति अंतिम प्रकाशन के दौरान हुई है।

उन्होंने बताया कि 65 जुब्बल कोटखाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कथानडी तथा 66 रामपुर में शौंडा, आदर्श नगर और सिकसेरी को नया मतदान केंद्र बनाया गया है।