शिलाई उपमंडल की पंचायत क्यारी गुंडाहा हर्षो उल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Share this post

शिलाई उपमंडल की पंचायत क्यारी गुंडाहा हर्षो उल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई

शिलाई विकाज़ खण्ड की क्यारी गुंडाह पंचायत में आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर इस अमृत महोत्सव को बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया जिसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान स्नेह लता ने की।
इस वर्ष क्यारी-गुंडाह पंचायत में अनोखे तरीके से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया जिसमें 75 से अधिक महिलाओं वह 100 से अधिक बच्चों ने युवाओं के साथ मिलकर 7 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा में भाग लिया,जिसका शुभारंभ क्यारी से पंचायत उप प्रधान अशोक ठाकुर ने किया! इस यात्रा का समापन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बकरास में हुआ!

पाठशाला में अध्यापकों और बच्चों व अभिभावकों ने भी भाग लिया,स्कूल में झण्डा रोहण कर यात्रा वापस गुंडाह पंचायत भवन पहुची,पंचायत प्रधान स्नेह लता व महिलाओं ने बड़े जोश के साथ यात्रा का समापन किया!
पंचायत प्रधान व बहुत सी महिलाओं ने इस उपलक्ष्य पर अपने विचार सांझा किये।
यंहा एकत्रित पंचायत वासियों व बच्चों को बकरास स्कूल के अध्यापक व समाज सेवी कपिल शंक्वान ने भी सम्बोधित किया।उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव व आजादी के लिये स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों पर अपने विचारों से सभी को अवगत करवाया!

उन्होंने बताया कि किस तरह से भारत को पहले मुस्लिम शासकों ने और फिर अंग्रेजों ने अपना गुलाम बनाया, और फिर किस तरह के अथक प्रयास व स्वतंत्र सेनानियों के संघर्ष से हमने 15 अगस्त 1947 को आजादी प्राप्त की! उन्होंने कहा कि एक लंबा इतिहास रहा महापुरुषों के बलिदान का !
जिसमें अशफ़ाक़ उल्ला खां से लेकर चंद्र शेखर आजाद तक के बलिदान व झांसी की रानी के 1857 की क्रांति से लेकर 1942 में गांधी जी के भारत छोड़ो आंदोलन के वावजूद हमने कैसे आजादी पायी!
भगत सिंह, राजगुरू,सुखदेव, खुदी राम बोस का अमूल्य बलिदान,सुभाष चन्द्र बोस की आजाद हिंद फौज का बनान व नेहरू जी का नेतृत्व ये सब हमारे लिये प्रेरणा का स्त्रोत हैं ,जिसे हमे हमेशा याद रखना होगा।

उनके विचारों को सुनने के बाद पंचायत प्रधान क्यारी गुंडाह स्नेह लता जी ने ध्वजारोहण कर ,राष्ट्रीयगान के साथ इस कार्यक्रम की समाप्ति की उद्घोषणा की,व सभी ने अगले वर्ष 500 से अधिक संख्या के साथ सभी सास्कृतिक गतिविधियों सहित स्वतन्त्रता दिवस मनाने का प्रण लिया।
इस उपलक्ष्य पर रणदीप नम्बरदार,जगपाल चौहान, प्रकाश ठाकुर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी,टीका राम चौहान बलबीर धीमान,राजेंद्र चौहान, बबलू राजपूत,प्रकाश ठाकुर,ज्ञान रॉय,कमल चौहान,नरेश चौहान,बलबीर चौहान,दिनेश चौहान,जगपाल चौहान,मीरा चौहान डिपोहोल्डर, रीना चौहान,प्रितिका नम्बरदार,गीता चौहान,आशा चौहान,श्यामा चौहान,राधा चौहान,रीना शर्मा, चमेली शर्मा,आशा शर्मा,दर्जनों महिलाओं व सैंकड़ो बच्चों ने भाग लिया।