लोजा में मनाया स्वतंत्रता दिवस कर्नल जगत सिंह चौहान ने फहराया तिरंगा

Share this post

लोजा में मनाया स्वतंत्रता दिवस कर्नल जगत सिंह चौहान ने फहराया तिरंगा

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत लोजा के गुरुकृपा नव युवक मंडल लोजा द्वारा बड़े जोरों शोरों से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया जिस के मुख्य अतिथि कर्नल जगत चौहान जी व विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती तारा चौहान रहे सर्वप्रथम तिरंगे झंडे को लहराया गया राष्ट्रगान गीत गाय गया बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति दी गई युवाओं द्वारा कर्नल साहब को सम्मानित किया गया

इसके साथ साथ ग्राम पंचायत प्रधान तारा चौहान और महिला मंडल को भी सम्मानित किया और बेस्ट सोशल वर्कर यूथ में जिनकी अहम भूमिका रही है महासचिव प्रकाश भारद्वाज,और अंकित राणा जी को सम्मानित किया गया कर्नल जगत चौहान जी ने गुरुकृपा नव युवक मंडल को लोजा को 11000 रुपये की राशि दान की गई और ग्राम पंचायत प्रधान तारा चौहान द्वारा 2100 रूपये की राशि आयोजको को प्रदान की गई

गुरु कृपा नव युवक मण्डल के अध्यक्ष ने समस्त युवा साथियों की और से मुख्य अतिथि व प्रधान ग्राम पंचायत का तहदिल से आभार प्रकट किया सभी युवा साथियों का बहुत बहुत आभार और समस्त ग्राम पंचायत वासियों का राजकीय उच्च विद्यालय लोजा के स्टाफ और बच्चो का आभार व्यक्त किया जिनके प्रयास से ये कार्यकर्म सफल रहा