गिरिपार क्षेत्र की जनता के साथ ऊर्जा मंत्री कब तक करेंगे सौतेला व्यवहार -प्रदीप चौहान

Share this post

गिरिपार क्षेत्र की जनता के साथ ऊर्जा मंत्री कब तक करेंगे सौतेला व्यवहार -प्रदीप चौहान

देवभूमि न्यूज डेस्क
पावंटा साहिब

सिरमौर जिला के पांवटा विधानसभा क्षेत्र का गिरिपार क्षेत्र स्वास्थ्य सुविधाओं को तरस रहा है राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में पिछले 4 वर्षों से ना तो डॉक्टर की तैनाती हुई है और ना ही बिल्डिंग बनाई गई है जिसके चलते यहां के दर्जनों गांव के लोगों को आज भी उत्तराखंड के विकास नगर या पोंटा साहिब उपचार कराने को जाना पड़ता है

भगानी जॉन अध्यक्ष व युवा कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान ने प्रेस बयान जारी करते हुए आरोप लगाया कि ऊर्जा मंत्री आंज भोज की जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं।
प्रदीप चौहान ने बताया कि
राजपुरा स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग जर्जर हालत में है यहां पर सुविधाओं का अभाव है लोग उपचार कराने के लिए भी डरते हैं कि ना जाने कब यहां पर बिल्डिंग गिर जाए और अनहोनी हो जाए वही प्रदीप चौहान ने बताया कि 20 अगस्त को प्रदेश के मुखिया सीएम जयराम ठाकुर एक दिवसीय दौरे पर पावंटा साहिब आ रहे हैं उन्होंने गुहार लगाई है कि राजपूत स्वास्थ्य केंद्र की ओर भी ध्यान दिया जाए ताकि यहां के दर्जनों गांव के लोगों को जो पिछले 4 वर्षों से परेशानियां झेलनी पड़ रही है उसका समाधान किया जाए

प्रदीप चौहान ने स्पष्ट तौर पर कहा कि ऊर्जा मंत्री अपने चहेते को फायदा पहुंचा रहे हैं इसके अलावा आंज भोज के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं यहां के स्वास्थ्य सुविधाएं न के बराबर है सड़कों के बुरे हाल है बिजली तो इतने बुरे हाल है कि लोगों को यह समझ नहीं आ रहा है कि बिजली कब आ रही है कब जा रही है।