मेरठ महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जूही त्यागी ने की आप पार्टी जिला कार्यकारिणी की घोषणा
देवभूमि न्यूज डेस्क
मेरठ
प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ आम आदमी पार्टी नीलम यादव की सहमति के उपरांत जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मेरठ जूही त्यागी द्वारा आप पार्टी जिला कार्यकारणी की घोषणा की है

जिला कार्यकारणी में जिला महासचिव-सुदेश सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष-अंजू मोघा, जिला उपाध्यक्ष-डॉ संगीता त्यागी,रीना चौधरी,नाजिया खान,प्रियंका त्यागी,जिला सचिव-कविता चौहान,रूबीना खातून,अंजू गोयल,आरिफा अंजुम,सोशल मीडिया प्रभारी नन्दनी यादव चुनी गई कार्यकारिणी सदस्यों में श्वेता चौहान,नरगिस,आशा देवी,रिहाना,सलमा,इमराना नियुक्त की गई
जिलाध्यक्ष जूही त्यागी ने इस अवसर नव-निर्वाचित कार्यकारिणी पदाधिकारियों व सदस्यो को बधाई दी तथा बताया कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी सम्मानित पदाधिकारी पार्टी की नीतियों तथा अनुशासन का पालन करते हुए पार्टी को मजबूत और संगठन विस्तार का कार्य पूरी निष्ठा,ईमानदारी व जिम्मेवारी से करेंगे