शिलाई विद्युत उपमंडल के उपभोक्ता करवाएं लंबित बिल जमा, अन्यथा कटेगा कनेक्शन

Share this post

शिलाई विद्युत उपमंडल के उपभोक्ता करवाएं लंबित बिल जमा, अन्यथा कटेगा कनेक्शन

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

शिलाई विद्युत उपमंडल अधिकारी अंकुर रियाण ने यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से ऐसे उपभोक्ताओं को सूचित किया है जिन्होंने अपना जुलाई माह का बिजली बिल अभी तक जमा नही करवाया है या लंबित बिजली बिल का भुगतान नही किया है दो दिन के भीतर जमा करवाने सुनिश्चित करे

उन्होंने बताया कि निर्धारित समय के भीतर बिजली बिल जमा न होने की सूरत में विभाग द्वारा बिजली कनेक्शन अस्थाई रूप से काट दिया जाएगा जिसके जिम्मेवार उपभोक्ता स्वमं होंगे उन्होंने बताया कि लोक मित्र केंद्र,ऑनलाइन एप्प या फिर विद्युत कार्यालय शिलाई में बिजली बिल का भुगतान करें