जिला मंडी के कोटली तुंगल घाटी का पटनाल-कसाण रोड अवरूद्ध।
देवभूमि न्यूज डेस्क
मंडी
जिला मंडी के कोटली तुंगल घाटी के पटनाल-कसाण का रोड पूर्णतः अवरुद्ध हो गया है। इस रोड को तत्काल बहाल करवाया जाये।- राजीव शर्मन्
जिला मंडी की तुंगल घाटी की कोटली समीप गांव में पिछले रात भारी बरसात और बादल फटने से घरवाण से पटनाल-कसाण रोड जगह जगह से बुरी तरह मलवे और कीचड़ से सना हुआ है। इसमें विभिन्न गांवों पटनाल,कसाण,रछौड़ा आदि गांवों को जाने का सम्पर्क मार्ग कटकर आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
गांववासियों काहन सिंह,श्रवण, हंसराज, कमलकांत, उमाकांत,दीपक, विक्रांत,अनिकेत आदि ने बताया कि इससे भारी दुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

गांववासियों ने जिला प्रशासन मंडी से गुहार लगाई है कि घरवाण से पटनाल-कसाण रोड को युद्ध स्तर पर शीघ्रातिशीघ्र जनहित में तत्काल बहाल किया जाना चाहिए।
इलाका वासियों ने कहा है कि दैनिकोपयोगी वस्तुओं की खरीद फरोख्त, आपूर्ति एवं मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
स्थानीय ग्रामीणों ने एक बार पुनः हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी से पुरजोर अपील करते हुए कहा है कि घरवाण-पटनाल-कसाण की सड़क को तत्काल प्रभाव से पक्का और चौड़ीकरण से आम ग्रामीणों हेतु सुविधाजनक बनवाया जाये।
घरवाण- कसाण -पटनाल-रछौड़ा की ओर जाने वाली इस आम जनता जनार्दन की सड़क को रीटेनिंग-दीवारों, पहाड़ियों में सुरक्षात्मक दीवारों और डंगों से तुरन्त सुरक्षित करवाने की दरकार है।
विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जी,जिला प्रशासन मंडी और एस०डी०एम० कोटली व लोकनिर्माण विभाग से फरियाद लगाई है कि इस सड़क का एक मुश्त सर्व सुलभ हल निकालने की गर्ज से यथोचित बजट प्रावधान एक मुश्त मुहैय्या करा ग्रामीणों को तत्काल राहत प्रदान करवाई जानी चाहिए।
राजीव शर्मन