विद्यालय प्रवक्ता संघ ने की एस एमसी  शिक्षको के लिए स्थाई नीति बनाने की पैरवी।

Share this post

विद्यालय प्रवक्ता संघ ने की एस एमसी  शिक्षको के लिए स्थाई नीति बनाने की पैरवी।

देवभूमि न्यूज डेस्क
सिरमौर/नाहन

हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने विद्यालय प्रबंधन समिति के माध्यम से नियुक्‍त 2555 शिक्षकों के लिए स्थाई नीति बनाने की वकालत की । जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पंडीर , जिला महासचिव आइ डी राही , राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र नेगी , जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा , राज्य कार्यकारणी सदस्य संजय शर्मा, रमेश नेगी आदि ने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों में संपूर्ण शैक्षणिक एवं व्यवसायिक योग्यता एवं सरकार द्वारा निर्धारित सभी मापदंडों को पूर्ण करने के बाद विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से नियुक्त लम्बे समय से शिक्षा विभाग मे सेवारत सभी शिक्षकों के भविष्य को ध्यान में रखते हुएइनकी मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाए । संगठन ने आश्चर्य व्यक्त किया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय की घोषणा के बावजूद भी इन शिक्षकों को सांकेतिक धरने देने के लिए विवश होना पड़ रहा है तथा संगठन ने सरकार से आग्रह किया कि जल्द ही इनके लिए पीटीए, पेट, पैरा, तथा पीरियड बेस पर उर्दू पंजाबी अध्यापको की तर्ज पर 2555 एस एम सी अध्यापकों के लिए अनुबंध नीति का प्रावधान शीघ्र अतिशीघ्र किया जाए।