राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी ओमलता गुलाटी के आकस्मिक निधन

Share this post

राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी ओमलता गुलाटी के आकस्मिक निधन

देवभूमि न्यूज डेस्क
सिरमौर /नाहन

सिरमौर जिला की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वनकला की अंग्रेजी प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी ओमलता गुलाटी का आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के लिए बहुत बड़ी क्षति हुई है

जिसकी भरपाई होना संभव नहीं! राष्ट्रीय सेवा योजना जिला समन्वयक राम भज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कल कार्यक्रम अधिकारी ओम लता गुलाटी की क्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई! राम भज शर्मा ने कहा कि ओम लता गुलाटी बहुत ही कर्मठ, मिलनसार, जुझारू,ऊर्जावान कार्यक्रम अधिकारी रही स्वयं सेवकों के लिए हमेशा समर्पित रहती थी! पिछले कल भी राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियां करवाकर गए! पूजा पाठ में बहुत ज्यादा विश्वास रखते थे! जिला चंबा के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमौर में 5 अगस्त 2022 से 9 अगस्त 2022 तक प्रशिक्षुओं के लिए प्रशिक्षण रखा गया था! परंतु उक्त कार्यक्रम अधिकारी भरमौर जाते समय जहां भी मंदिर एवं गुरुद्वारा मिले, गाड़ी रुकवा कर माथा टेकने की बात करते थे! पैर में दर्द के चलते, 200 कार्यक्रम अधिकारियों के साथ पैदल चलकर भरमाणी माता के दर्शन किए! मणिमहेश यात्रा का उनको सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ! परंतु जिला सिरमौर के मणिमहेश यात्रा पर गए सभी 11 कार्यक्रम अधिकारियों का जिला चंबा के शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चड़क एवं जिला चंबा के राष्ट्रीय सेवा योजना जिला समन्वयक मैडम मीना चड़क के घर इंतजार किया! भरमौर में टी ओ टी के दौरान प्रत्येक गतिविधियों में भाग लेते थे! राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य समन्वयक दिलीप ठाकुर जी एवं टी ओ टी के दौरान प्रशिक्षण दे रहे सभी मास्टर ट्रेनरों, शिक्षा उपनिदेशक जिला चंबा सम्माननीय प्यार सिंह चालक जी, जिला समन्वयक जिला चंबा मैडम मीना चड़क जी, कार्यवाहक प्रधानाचार्य मैडम अरुणा चड़क जी भरमौर विद्यालय के समस्त स्टाफ का वापस आते समय सभी का धन्यवाद करती रही कि प्रशिक्षण के दौरान हमें बहुत कुछ सीखने को मिला! साथ में कहती थी कि भविष्य में जो भी शिविर लगेगा, मेरी ड्यूटी अवश्य लगवाना यह उनके अंतिम शब्द थे! जिला सिरमौर एवं जिला सोलन की वार्षिक बैठक में भी अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ में भाग लिया था! जितने दिन भरमौर में रुके प्रत्येक दिन 84 मंदिरों मैं विराजमान सभी देवी देवताओं के दर्शन करते थे! और वापस आने पर अपने घर में अनुष्ठान करवाया था! राम भज शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के दौरान आपके साथ बिताया हुआ समय सदैव अविस्मरणीय रहेगा ! शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश डॉ अमरजीत कुमार शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य अधिकारी डॉक्टर एच एल शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य समन्वयक दिलीप ठाकुर, शिक्षा उप निदेशक जिला चंबा प्यार सिंह चड़क, शिक्षा उप निदेशक जिला सिरमौर करमचंद धीमान, प्रधानाचार्य रामकृष्ण मारकंडे, राज्य मीडिया प्रभारी डॉक्टर रामगोपाल शर्मा, निदेशक सांस्कृतिक कार्यक्रम दिलाराम चौहान, मीडिया प्रभारी राय सिंह रावत, जिला समन्वयक राम भज शर्मा,( सिरमौर),परम देव शर्मा (शिमला), मीना चड़क (चंबा),शशि पाल राणा (कांगड़ा) रामलाल (बिलासपुर), डी आर भट्टी (सोलन),चंद्र रेखा (हमीरपुर), शशि बाला नेगी (किन्नौर), नीलम वर्मा (कुल्लू), ललिता कुमारी (मंडी), मुकेश सलारिया (ऊना), तेन सिंह (लाहौल स्पीति), राष्ट्रीय सेवा योजना उप समन्वयक जिला सिरमौर सीमा वर्मा, लाल सिंह ठाकुर,संजय शर्मा, गोपाल पोजटा, सुभाष ठाकुर,बाबूराम शर्मा, नरेश शर्मा ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को प्रभु अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें!