प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से मिला 2 लाख की बीमा राशि।

Share this post

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से मिला 2 लाख की बीमा राशि।

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

पिछले साल अक्टूबर माह में गांव हल्लाह में एक कभी न भूल पाने वाली दुर्घटना हुई थी जिसमे परिवार के एकमात्र सहारे सौम्य स्वभाव के श्री बाबू राम शर्मा जेबीटी शिक्षक के अचानक स्वर्गवास ने परिवार के साथ पूरे क्षेत्र को हिला दिया था शिक्षक बाबू राम जी राज्य सहकारी बैंक गत्ताधार के नियमित ग्राहक थे इसके साथ ही राज्य सहकारी बैंक शाखा गत्ताधार ने उनका पंजीकरण प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में किया था

जिसके अंतर्गत उनकी नॉमिनी श्रीमति मोरतो देवी जी को 2 लाख रुपए का क्लेम राज्य सहकारी बैंक द्वारा दिलाया गया। इस संबंध में शाखा प्रबंधक श्री विशाल शर्मा जी से जब बात की गई तो उन्होंने हमे इस बात से भी अवगत कराया की पूर्व में भी परिवार को 14 लाख रुपए का क्लेम दिलाया गया था इस राशि से उन्होंने बैंक ऋण का भुगतान किया था तथा उन्होंने सभी खाताधारकों से प्रधानमंत्री सुरक्षा व जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत बीमा करवाने का अनुरोध किया। खाताधारक की नॉमिनी श्री मति मोरतो देवी व पुत्र श्री ब्रह्म दत्त ने नम आंखों से राज्य सहकारी बैंक के सारे स्टाफ का धन्यवाद किया