शिलाई क्षेत्र में धारवा पंचायत में उपभोक्ताओं को नही मिले गैस सिलेंडर
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई
शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत धारवा व आस पास गांवों के लोगो को पिछले कई महीनों से रसोई गैस सिलेंडर न मिलने के कारण लोगो मे भारी रोष व्याप्त है क्षेत्र के लोगो का कहना है कि क्षेत्र के लोग कई किलोमीटर दूर गावँ से हर माह की 17 तारीख को खाली गैस सिलेंडर लेकर एन एच 707 में आते है कई घण्टे गैस की गाड़ी की प्रतीक्षा करने के बाद उन्हें बेरंग घर लौटना पड़ता है बताया जा रहा है कि गैस एजेंसी के कर्मचारी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को न देकर एन एच 707 कार्य मे लगे ठेकेदारों के मजदूरों को निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य में ब्लैक कर रहे है

धारवा ,जामली,बुद्धयान कांडो,डब्राह के राजेश कुमार,बहादुर सिंह,बलबीर सिंह,रामू,दया देवी,रक्षा देवी,कुंदन सिंह,धर्म सिंह,खजान सिंह,दुला राम,सुरेंद्र सिंह,भीम सिंह,राजू,जालम सिंह,दलीप सिंह,जीत सिंह,दौलत राम व अन्य लोगो ने बताया कि शहीद कल्याण गैस एजेंसी शिलाई के माध्यम से उन्हें गैस सिलेंडर महीने की निर्धारित 17 तारीख को मुहैया करवाया जाता है लेकिन पिछले दो माह से क्षेत्र के लोगो को गैस सिलेंडर नही दिए जा रहे है गैस सिलेंडर की गाड़ी आती भी है गाड़ी रुकती नही है लोग गाड़ी वापसी की प्रतीक्षा भी करते है लेकिन वापसी में भी गैस की गाड़ी नही रुकती ओर लोगो को खाली सिलेंडर लेकर बेरंग घरों को लौटना पड़ता है
ग्रामीणों ने बताया कि आज भी धारवा में गैस भरवाने को 25 सिलेंडर धारवा के साथ लगते जामली,बुद्धयान कांडो,डब्राह में भी करीब 20 सिलेंडर सड़क में थे जो नही भरे गए गैस की गाड़ी आई अवश्य लेकिन गैस गाड़ी रुकी ही नही लोग हाथ मलते रह गए

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने गेस एजेंसी मालिक को फोन भी लगाया जब वापसी में भी गैस गाड़ी नही रुकी तो पुनः फोन कई बार लगाया मगर रिसीव नही किया गया जिससे लोगो मे भारी रोष व्याप्त है
उधर शहीद कल्याण गेस एजेंसी के प्रबंधक विजयेंद्र ठाकुर ने इन आरोपो को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि आज गाड़ी में 140 सिलेंडर भेजे गए थे जो खड़कांह,थुम्बाडी,बागनल व अन्य गावों में खपत हो गए जिसके कारण धारवा क्षेत्र की जनता को सिलेंडर नही मिल पाए
उन्होंने बताया कि धारवा क्षेत्र की जनता को अब 19 सितंबर को गैस की सप्लाई दी जाएगी