राष्ट्रीय उच्च मार्ग 707 के निरीक्षण के लिए पहुंची टीम मात्र औपचारिकता कर वापिस लौटी

Share this post

राष्ट्रीय उच्च मार्ग 707 के निरीक्षण के लिए पहुंची टीम मात्र औपचारिकता कर वापिस लौटी

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

सिरमौर जिला के पावंटा-शिलाई राष्ट्रीय उच्च मार्ग 707 के निरीक्षण के लिए पहुंची विश्व बैंक,मोर्थ व परियोजना निदेशक की संयुक्त टीम आधे रास्ते से बिना निरीक्षण के बेरंग लौट गई लोग शिकायत करने के लिये रास्ते मे जगह-जगह खड़े हुए थे लेकिन टीम न तो किसी से मिली ओर न ही कार्य को जांचा, निरीक्षण करने आई जांच टीम पर भी लोगों ने सवालिया निशान लगा दिये है,

14 सौ करोड़ की लागत से निर्माणाधीन एन एच् 707 का निर्माण 5 पैकेज में किया जा रहा है,इसी का निरीक्षण करने सोमबार को एक संयुक्त टीम मौके पर पहुची जांच टीम मात्र पैकेज चार तक पहुची ओर वहां से बेरंग वापिस लौट गई, ग्रामीणों ने कार्य मे हो रही अनियमिताओं की शिकायत की थी निरीक्षण के दौरान ग्रामीण क्यारी,फेडुवाल,भटनोल,बांदली,धकोली,व गंगटोली सहित,जगह जगह खड़े थे, जो अपनी शिकायत देना चाह रहे थे,


किसी की पाइप लाइन टूटी है,किसी के खेत मे मलबा जा घुसा है, किसी की जमीन गिर रही है लेकिन निरीक्षण टीम ने न तो आते हुए न जाते गाड़ी रोकी, गाड़ी मिनस में निर्माता कंपनी के कार्यालय में रुकी निरीक्षण टीम ने 4 पैकेज का भी पूरा निरीक्षण नही किया, चौथे पैकेज के आधे में रुक कर जलपान कर वापस पोंटासाहिब जाकर रुके,कार्य मे इतनी अनियमिताएं है कि कई दीवारें बाहर को झुकी


है कहीं गिरी हुई है,निरीक्षण टीम के बेरुख रवैए से क्षेत्र के ग्रामीणों में रोष है, उधर इस सम्बंध में एनएच 707 के परियोजना निदेशक विवेक पांचाल ने कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया,