शिमला में विधानसभा चुनाव के संदर्भ में लेखा एवं व्यय प्रशिक्षण कार्यशाला

Share this post

शिमला में विधानसभा चुनाव के संदर्भ में लेखा एवं व्यय प्रशिक्षण कार्यशाला

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी मैं आज यहां बचत भवन मैं विधानसभा चुनावों के संदर्भ में लेखा एवं व्यय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया.
उन्होंने अपने संबोधन में विधानसभा चुनावों में पारदर्शिता एवं निष्पक्ष प्रक्रिया पर बल दिया जिससे स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण संभव हो सके.

उन्होंने चुनावों के लिए गठित फ्लाइंग स्क्वाड एवं वीडियो निगरानी टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और उन्हें उनके दायित्वों से अवगत करवाया. उपायुक्त ने बताया कि प्रत्याशी की चुनावी रैलियों एवं वाहनों पर पैनी नजर रखी जाए ताकि चुनावों में खर्च की जा रही राशि का अनुश्रवण संभव हो सके.
उन्होंने बताया कि विधानसभा प्रत्याशी के लिए ₹40 लाख रुपए की सीमा रखी गई है तथा इन नियमों की अवहेलना करने वालों पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी.
उन्होंने विधानसभा चुनावों के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया ताकि मतदान प्रक्रिया सफल ढंग से संपन्न हो सके.
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून व्यवस्था राहुल चौहान ने कार्यशाला का संचालन किया और आयकर अधिनियम एवं चुनावों के दौरान की गई रिकवरी पर जानकारी प्रदान की.
निदेशक राज्य सहकारी बैंक श्रवण मानता ने चुनाव के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी और विचार व्यक्त किए.
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल सचिन कमल, तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा एवं निर्वाचन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे