शिमला मे 23 सितंबर को मनाया जाएगा युवा महोत्सव

Share this post

शिमला मे 23 सितंबर को मनाया जाएगा युवा महोत्सव

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला

हिमाचल प्रदेश: नेहरू युवा केंद्र शिमला, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला शिमला मे जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर 2022 को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता के 75 वर्ष, लोगों का गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियां दर्शाने के लिए नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा सम्पूरण भारतवर्ष मैंआयोजित किया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य देशभक्ति की भावना और भारत के स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों को फिर से जगाना है तथा विविध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में लोगो को जागरूक करना, देश के युवा कलाकारों, लेखकों, फोटोग्राफरों और वक्ताओं को एक स्थान पर विशेषज्ञो के देखरेख मे एकत्र करना, जिला, राज्य और राष्ट्रीय मंचों पर युवा शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए युवाओं का एक सम्मेलन करना है । यह कार्यक्रम पहले जिला स्तर पर तथा उसके उपरांत राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र शिमला के द्वारा जिला मुख्यालय मे आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम मे 6 तरह के प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगे जिसमे जोकि निम्न प्रकार से हैं: 1युवा कलाकार कैंप – पेंटिंग 2. युवा लेखक कैंप – कविताए 3. मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता 4. भाषण प्रतियोगिता 5. सांस्कृतिक कार्यक्रम – समूह कार्यक्रम 6. युवा संवाद सम्मेलन – इंडिया@2047। इस कार्यक्रम मे केवल वही प्रतिभागी भाग ले सकते हैं जो शिमला जिले के स्थायी निवासी हो। इस कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए प्रतिभागी की आयु 15 साल से 29 साल होनी चाहिए। इस कार्यक्रम मे विजेता प्रतिभागियों के लिए इनाम राशि का भी प्रस्ताव है जिसके लिए प्रतिभागी का बैंक खाता होना आवश्यक है तथा विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव मे भाग लेने का मौका भी मिल सकता है। इस कार्यक्रम के लिए अपना पूर्व पंजीकरण नेहरू युवा केंद्र शिमला मे 22 सितंबर 2022 को दोपहर 02 बजे तक करवा सकते है। युवा उत्सव से संबन्धित किसी भी अन्य जानकारी के लिए नेहरू युवा केंद्र शिमला के जिला कार्यालय मे भी सम्पर्क किया जा सकता है यह जानकारी प्रैस को नेहरू युवा केंद्र शिमला की जिला युवा अधिकारी मनीषा शर्मा ने दी।