आइकॉन दलीप सिरमौरी ने स्वीप कार्यक्रम के तहत कालेज के युवाओं को किया जागरूक

Share this post

आइकॉन दलीप सिरमौरी ने स्वीप कार्यक्रम के तहत कालेज के युवाओं को किया जागरूक

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

सिरमौर जिला के लिए नियुक्त ‘‘स्वीप’’ गतिविधियों के ‘‘आईकाॅन’’ दिलीप सिरमौरी ने आज राजकीय महाविद्यालय शिलाई में अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

उन्होंने गीत और संगीत के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
इस कार्यक्रम का विद्यार्थियों ने जहां सांस्कृतिक आयोजन के रूप में लुत्फ उठाया वहीं मतदान सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारियां भी हासिल कीे।

लोक गायक दलीप सिरमौरी ने जानकारी देते हुए कहा कि वह 22 सितम्बर को राजकीय महाविद्यालय सरांहा, 23 सितम्बर को
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन, 24 सितम्बर को राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में स्वीप कार्यक्रम के तहत अपनी प्रतुतियां देंगे