फ़,जड़,फ़हिमाचल प्रदेश राजस्व अधिकारी महासंघ अपनी मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहेगा
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला
हिमाचल प्रदेश राजस्व अधिकारी महासंघ लंबे समय से सरकार द्वारा उनकी मांगों को अनदेखा करने पर आज सामूहिक अवकाश पर रहा पूरे प्रदेश में किसी भी नायब तहसीलदार व तहसीलदार द्वारा कोर्ट कार्य नही किया गया सभी सामूहिक अवकाश पर रहे तथा

26 सितंबर को भी सामूहिक अवकाश पर रहेगा महासंघ के अध्यक्ष जय गोपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महासंघ पिछले पांच वर्षों से प्रदेश सरकार के पास अपनी मांगों को लेकर गिड़गिड़ा रहा है उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा मांगे मानना तो दूर की बात महासंघ से बात तक करना उचित नही समझा जिसके विरोध में महासंघ विगत 12 सितंबर से अपनी मांगों के समर्थन में काले बिल्ले लगाकर विरोध करता रहा उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को मंत्रिमंडल बैठक में सरकार द्वारा उनकी कोई मांग न मांने जाने पर महासंघ ने निर्णय लिया कि सरकार ने यदि उनकी मांगों को नही माना तो एक अक्टूबर से महासंघ इससे भी कठिन पग उठाने पर विवश होगा इनकी मुख्य मांगो में तहसीलदारों को गाड़िया उपलब्ध करना,एच ए एस में कोटा बढ़ाना,उप -तहसीलदारों व तहसीलदारो को आवास सुविधा प्रदान करना है
हिमाचल प्रदेश राजस्व अधिकारी महासंघ की मांगों के समर्थन में भू राजस्व पटवारी एवं कानूनगो महासंघ तथा राजस्व पटवारी एवं कानूनगो महासंघ भी शामिल हो गए है सरकार की अनदेखी के चलते महासंघ 26 सितंबर को भी सामूहिक अवकाश पर रहेगा