कंवर ठाकुर सर्वसहमति से चुने गए दि दुगाना बहुउद्देशीय सहकारी सभा के अध्यक्ष
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई
सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र के कफोटा उपमंडल की पंचायत दुगाना में “दि दुगाना बहुउदेशीय सहकारी सभा” के सर्वसहमति से हुए चुनाव में अध्यक्ष पद की कमान कंवर ठाकुर को सौंपी गई
“दि दुगाना बहुउदेशीय सहकारी सभा” दुगाना का जनरल हाउस बुलाया गया !

आम बैठक में सोसाइटी ने पांच साल के आय-व्यय पेश किया गया बैठक में पुरानी कमेटी का कार्यकाल पूर्ण होने पर नई कार्यकारणी का गठन अगले पांच साल के लिये किया गया ! बैठक में सर्वसहमति से कंवर ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया उपाध्यक्ष के पद पर चुहीराम शर्मा, कोषाध्यक्ष के लिए जगत सिह पुण्डीर, मुख्य सलाहकार मामराज शर्मा (जिला परिषद सदस्य ) सहित 11 सदस्यो की कार्यकारणी का गठन हुआ है ! नवनिर्वाचित अध्यक्ष कंवर ठाकुर ने अपने सम्बोधन में कहा की वह सोसायटी के उत्थान के लिये हरसंम्भव प्रयास करेंगे व बिना किसी भेदभाव व द्वेषभावना से सोसायटी के लिये कार्य करेंगे ! कंवर ठाकुर ने सभी सदस्यो का उन्हें सर्वसहमति से अध्यक्ष बनाये जाने पर धन्यवाद व आभार ब्यक्त किया ! बैठक में पूर्व अध्यक्ष रमेश पुण्डीर, पूर्व अध्यक्ष रंगीलाल पुण्डीर, पूर्व उपाध्यक्ष अतर कपूर, गुरूजी शोभाराम चौहान,जगत सिंह पुण्डीर पूर्व जिला परिषद सदस्य, कमलेश पुण्डीर, मुंशीराम पुण्डीर, गुलाब सिंह भण्डारी, गंगाराम तोमर, चुहीराम शर्मा, भाव सिंह कपूर, सुरेंद्र शर्मा, मदन सिंह, दलीप पुण्डीर, दलीप सिंह प्रधान शावगा पंचायत, सतीश कपूर उप-प्रधान शमाह-पमता, धनबीर पुण्डीर, नरेश तोमर, संतराम पूर्व पंचयात प्रधान, कल्याण सिंह, आदि सदस्य उपस्थित थे