मां दुर्गा की कृपा बनी रहेगी, वास्तु दोष होंगे दूर
*देवभूमि न्यूज डेस्क*
नवरात्रों के दौरान अपने घर के मुख्य दरवाजे पर माता के चरण घर के अंदर की तरफ आते हुए कुमकुम से बनाने चाहिएं। ऐसा करने से माता की कृपा प्राप्त होती है और घर में धन-वैभव की कभी कमी नहीं होती। अष्टमी और नवमी के दिन हर गृहिणी को ब्रह्म मुहूर्त में अवश्य ये शुभ काम करना चाहिए।
नवरात्रि के 9 दिन पूर्ण होते ही हर व्यक्ति जिसने अपने घर में घट स्थापना की हुई है, उसे कन्या भोजन अवश्य कराना चाहिए। साथ ही कन्याओं को सम्मानपूर्वक भोजन कराकर सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा देनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर के सभी वास्तु दोष दूर होते हैं।

यदि दुर्गा के लिए ज्योति प्रज्वलित करते हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार इस ज्योति को आग्नेय दिशा मतलब दक्षिण-पूर्व दिशा की तरफ रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे घर के सभी दोष दूर होते हैं, साथ ही घर के सदस्यों की बीमारियां भी ठीक होती हैं और शत्रु पर विजय मिलती है।
दीपक या तो घी का होना चाहिए या तिल के तेल का। घी का दीपक देवता के दाहिने हाथ यानी अपने बाएं हाथ की तरफ रखना चाहिए और तिल के तेल का दीपक देवता के बाएं हाथ यानी आपके दाहिने हाथ की ओर होना चाहिए।