खिजवाड़ी गांव में भूस्खलन के मल्वे से मकान दबा पांच लोगो की मौत, एक घायल

Share this post

खिजवाड़ी गांव में भूस्खलन के मल्वे से मकान दबा पांच लोगो की मौत, एक घायल

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र में बीती रात भारी बारिश से भूस्खलन की चपेट में आए एक मकान में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति घायल है। स्थानीय लोग व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक देर रात को हादसा पेश आया है। जब ग्राम पंचायत रास्त के खिजवाडी गांव का एक परिवार घर में सोया था, और आसमान से भारी बारिश हो रही थी। अचानक घर के पिछली तरफ पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ और मलवे की चपेट में मकान आ गया, जिसमे पूरा परिवार दब गया।

आसपास के लोगों को इसकी सूचना मिली तो लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुड़ गए अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक परिवार के मुखिया प्रदीप को मलबे से सुरक्षित निकाल दिया गया है जबकि प्रदीप की धर्मपत्नी और उसके 3 बच्चे व एक भांजी सहित चार लोगों की दबकर मौत हो गई है। मृतकों की पहचान ममता (27) पत्नी प्रदीप सिंह, इशिता (8) पुत्री प्रदीप सिंह, अलीशा (6) पुत्री प्रदीप सिंह, ऐरंग (2) पुत्री प्रदीप सिंह और आकांशिका (7) पुत्री तुलसी राम गांव खड़ेच (हलाहां) के तौर पर हुई है। जबकि, प्रदीप सिंह गंभीर रूप से घायल है

एसडीएम शिलाई सुरेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जानकारी मिली है कि ग्राम पंचायत रास्त के खिजवाड़ी गांव में भूस्खलन चपेट में एक मकान आ गया है जिसमें लगभग 6 लोगों दबने की जानकारी मिली है उन्होंने बताया कि है 1 व्यक्ति को सुरक्षित निकाला गया है जबकि 5 लोगों की मौत हो गई है।
उन्होंने बताया कि सूचना के बाद प्रशासन की टीम को मौके पर भेजी गई है और राहत कार्य में जुटे हुए हैं। घायल प्रदीप को अस्पताल पहुंचाया गया