शिमला उपायुक्त आदित्य नेगी द्वारा नागरिकों से अपने आधार कार्ड अपडेट करवाने की अपील
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला, 26 सितंबर
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी
ने आज जिला शिमला के नागरिकों से अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आधार कार्ड में दस्तावेज अद्यतन करने के लिए पायलट आधार पर 40 जिलों का चयन किया है, शिमला जिला उनमें से एक है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने करीब 12 साल पहले आधार लॉन्च किया था। कई नागरिकों ने इन वर्षों में अपना पता बदल लिया है और अपने आधार कार्ड अपडेट कर दिए हैं। जिन्होंने अभी तक अपना आधार अपडेट नहीं किया है वह अपने दस्तावेज़ अपलोड करे आधार को अपडेट करे ताकि विभिन्न स्थानों पर आधार का उपयोग किया जा रहा है।
उपायुक्त ने इससे संबंधित सभी एजेंसियों के साथ बैठक की और जिले में आधार अपडेशन अभियान शुरू करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नागरिक अपने दस्तावेज़ MyAadhaar पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं या अपने दस्तावेज़ अपने संबंधित क्षेत्रों में आधार नामांकन केंद्रों पर जमा कर सकते हैं।