लता मंगेशकर स्मृति में जिला स्तरीय लोक संगीत प्रतियोगिता के लिए मांगे आवेदन

Share this post

लता मंगेशकर स्मृति में जिला स्तरीय लोक संगीत प्रतियोगिता के लिए मांगे आवेदन

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला

भारत रत्न, स्वर कोकिला स्व. लता मंगेशकर की स्मृति में भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला शिमला द्वारा लोक संगीत पर प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। यह जिला स्तरीय प्रतियोगिता विशुद्ध लोक संगीत पर आधारित होगी
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भेजा जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के जिला भाषा अधिकारी कार्यालय शिमला एसडीए कॉम्प्लेक्स, ब्लाक नं० 39 ,संस्कृति भवन, कुसुम्पटी ,शिमला -9 या

ईमेलdloshimlahp@gmail.com पर 29 सितम्बर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
प्रतियोगिता के लिये निर्धारित मानकों की जानकारी देते हुए जिला भाषा अधिकारी ने कहा कि विशुद्ध लोक संगीत प्रतियोगिता में गायक/गायिका को जिला शिमला में प्रचलित पारम्परिक लोक गीत जैसे वीर गाथा, देव स्तुति, ऋतु गीत, फसल कटाई के गीत, प्रेम गीत, व्यथा गीत, श्रम गीत, मेले के गीत इत्यादि गीतों का गायन करना होगा। विशुद्ध लोक संगीत प्रतियोगिता दो श्रेणियों में क्रमशः 16 साल से कम व सोलह वर्ष से अधिक की दो श्रेणियों में होगी ।
इसी प्रकार, समकालीन व आधुनिकता लिए विलयात्मक लोक संगीत की श्रेेणी में ऐसे लोक संगीतों का समावेश होना चाहिए, जिसमें जिला शिमला के परम्परागत लोक संगीत के साथ आधुनिक संगीत का विलय हो। विलयात्मक लोक संगीत प्रतियोगिता दो श्रेणियों में क्रमशः 16 साल सेे कम व सोलह वर्ष से अधिक की दो श्रेणियों में होगी।
1.दोनो प्रतियोगिताएं दोनो आयु वर्ग मे महिला व पुरूष अलग वर्गो में होगी।
2. इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए केवल जिला शिमला के स्थाई निवासी ही पात्र होंगे।
3 .गायन की अवधि 3से 5 मिनट रहेगी।
4 .एक प्रतिभागी केवल एक प्रतियोगिता में भाग ले सकेगा। 5 .विजेता प्रतिभगियों को 11 हजार रू. की ईनाम राशि प्रदान की जाएगी तथा उनका चयन राज्य स्तरीय लोक संगीत प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
6.निर्णायक मण्डल द्वारा लिया गया निर्णय अन्तिम व सर्वमान्य होगा। 7.भाग लेने वाले प्रतिभागियों को विभाग की ओर से किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता अथवा पारिश्रमिक देय नहीं होगा।
8.प्रतिभागी की उम्र सुनिश्चित करने के लिए आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य है।
अधिक जानकारी के लिए जिला भाषा अधिकारी शिमला के मोबाइल नंबर 8219457198पर संपर्क कर सकते है ।