शिलाई में बंद सड़के खोलने को ऐसे ठेकेदारों को दिए टेंडर,जिनके पास जेसीबी मशीने ही नही-हर्षवर्धन चौहान
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई
सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के शिलाई मण्डल के सभी अग्रणी संगठन के पदाधिकारियों की एक बैठक शिलाई विश्राम गृह में सीता राम शर्मा अध्यक्ष कांग्रेस मण्डल शिलाई की अध्यक्षता में संम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के करीब 200/260 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया है इस बैठक में शिलाई के विधायक व उपनेता प्रतिपक्ष ठाकुर हर्षवर्धन चौहान विषेश तौर पर उपस्थित रहे।

बैठक में विधान सभा के आने वाले चुनाओ को लेकर विस्तृत चर्चा की गई ।लोगो से आह्वान किया की अभी से घर घर जाकर काँग्रेस की दस गारंटी का प्रचार करें कांग्रेस द्वारा किये कार्यो का प्रचार और बीजेपी की नाकामियों को बताएं

इस अवसर पर विधायक हर्षवर्धन चौहान ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार रैलियों में मस्त है तेज वर्षा से प्रदेश में भारी नुकसान के साथ कई जाने जा चुकी है लेकिन भाजपा के नेता बेकब्बर है सड़के बंद है उन्होंने बताया कि शिलाई क्षेत्र में दो दर्जन सड़के बंद पड़ी है लोक निर्माण विभाग ने सड़के खोलने के ठेके ऐसे ठेकेदारों को दिए है जिनके पास जे सीबी मशीने ही नही है

यह भी अपने आप मे करोड़ो का घोटाला है शिलाई के हाल यह है कि यहां न लोक निर्माण विभाग मण्डल का अधिशाषी अभियंता है न एस डी एम है न तहसीलदार है न नायब तहसीलदार है दूर दराज क्षेत्र के शिलाई आवश्यक कार्यो से आए लोग अधिकारियों के दफ्तर में मौजूद न होने से परेशान है उन्होंने बताया कि शिलाई में ही नही बल्कि पूरे प्रदेश में काँग्रेस जीतेगी ओर प्रदेश में अगली सरकार काँग्रेस की होगी

बैठक के बाद बर्षवर्धन कि अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल क्षेत्र में बंद पड़े मार्गो को खोलने के लिए एस डी एम कार्यालय ज्ञापन देने गया मगर वहां कोई अधिकारी न मिलने के कारण हर्षवर्धन चौहान आक्रोशित हो गए एस डी एम शिलाई की खाली कुर्सी पर ज्ञापन रखकर फोटो खिंचवाई
इस अवसर पर हरिराम शास्त्री,शंखोली के पूर्व पंचायत प्रधान संतराम शर्मा अत्तर सिंह राणा सहित क्षेत्र के अनेकों लोग मौजूद रहे