*नाहन के अमरपुर मुहल्ला में छापेमारी के दौरान पुलिस ने बरामद किया चिट्टा*

Share this post

*नाहन के अमरपुर मुहल्ला में छापेमारी के दौरान पुलिस ने बरामद किया चिट्टा*

*देवभूमि न्यूज डेस्क*
*सिरमौर*

*सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा (SIU) टीम के प्रभारी ए एस आई महिपाल व मुख्य आरक्षी राकेश ठाकुर ने अपनी टीम के साथ एक गुप्त सूचना के आधार पर नाहन माल रोड स्थित अमरपुर मोहल्ला के निवासी मनीष तोमर उर्फ़ मणि पुत्र श्री दीप चन्द तोमर के घर में छापेमारी की तो छापेमारी के दौरान उक्त व्यक्ति के घर में उसके कब्ज़ा से 33 ग्राम चिट्टा व Corex Cough Syrup की 15 शीशियां बरामद हुई।

मौके पर विशेष अन्वेषण शाखा (SIU), सिरमौर के पर्यवेक्षक अधिकारी DySP शक्ति सिंह भी मौजूद रहे। आरोपी मणि को NDPS एक्ट की धरा 21 व 22 के तहत गिरफ्तार करके नाहन सदर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है व मुक़दमे की तफ्तीश जारी है।*