वीरभद्र के भरोसेमंद व्यक्ति ने तोडी कांग्रेस की कमर कांग्रेस को झटका

Share this post

वीरभद्र के भरोसेमंद व्यक्ति ने तोडी कांग्रेस की कमर कांग्रेस को झटका

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के कार्यकारणी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने भाजपा का दामन थामा लिया है। जिससे कांग्रेस में खलबली मच गई है उन्होंने दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हर्ष महाजन 2003 से 2008 तक राज वीरभद्र सरकार में तीन बार मंत्री भी रह चुके है।
चर्चा है कि हर्ष महाजन हिमाचल प्रदेश के स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के खास भरोसेमंद लोग में शामिल थे

हर्ष महाजन वर्ष 1993 से 2007 तक तीन बार चंबा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रह चुका है वही 2003 में हर्ष महाजन कैबिनेट मंत्री बने हुए थे वर्ष 1980 में महाजन हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके है। 2012 सहकारी बैंक के चेयरमैन नियुक्त हुए थे। हर्ष महाजन को वीरभद्र सिंह के खास भरोसेमंद लोगों में गिना जाता था हर्ष महाजन वीरभद्र सिंह के सबसे करीबियों में से एक रहे हैं।