मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना से युवाओ को स्वरोजगार के प्रति किया जाए जागरूक-आदित्य नेगी

Share this post

मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना से युवाओ को स्वरोजगार के प्रति किया जाए जागरूक-आदित्य नेगी

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की बैठक ली.
उन्होंने बताया कि बैठक में समिति ने 291 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की और 11 प्रस्तावों को निरस्त किया. उपायुक्त ने बताया कि जिला में 2022 23 में 300 केसिज का लक्ष्य रखा गया है और 4.5 करोड़ रुपये का वित्तीय लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और आत्मनिर्भरता की राह अपनाएं विशेषकर कृषि उद्यान सेक्टर में, पिक अप टिपर जेसीबी जिससे ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार की राह अपनाने में मदद मिल सके.
आदित्य नेगी ने उद्योग एवं बैंकों के प्रतिनिधियों से बेहतर समन्वय बनाने की अपील की ताकि ग्रामीण युवाओं को इस योजना के प्रति जागरूक किया जा सके और स्वरोजगार की राह अपना सके.
इससे पूर्व इस बैठक का संचालन मुख्य प्रबंधक उद्योग विभाग योगेश गुप्ता ने किया और योजनाओं की विभिन्न बारीकियों से बैंक के प्रतिनिधियों को अवगत करवाया