हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय कार्यालय में ईवीएम के संचालन पर जागरूकता अभियान

Share this post

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय कार्यालय में ईवीएम के संचालन पर जागरूकता अभियान

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला

ईवीएम के प्रति जानकारी व जागरूकता प्रदान करने के के लिए चलाए गए अभियान के अंतर्गत आज 63 शिमला शहरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत वन विभाग के विश्राम गृह खलिनी तथा हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यालय में ईवीएम के संचालन व अन्य जागरूकता प्रदान की गई। यह जानकारी निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं एवं उप जिलाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता ने आज दी।


उन्होंने कहा कि स्वीप गतिविधि के अंतर्गत इस संबंध में जानकारी व जागरूकता प्रदान करने का सघन अभियान शिमला 63 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चलाया गया है। उन्होंने कहा किसी को हमारा लक्ष्य प्रत्येक मतदाता को इस जानकारी व जागरूकता में सम्मिलित करना है


उन्होंने बताया कि आज के इस आयोजन में लगभग 60 से अधिक मतदाताओं ने ईवीएम प्रक्रिया के संबंध में जानकारी व जागरूकता प्रदान की निर्वाचन विभाग के तकनीकी अधिकारियों द्वारा यह जागरूकता प्रदान की गई ।