हेलीकॉप्टर से अंकिता भंडारी के घर पहुंचे मुख्यमंत्री,निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

Share this post

हेलीकॉप्टर से अंकिता भंडारी के घर पहुंचे मुख्यमंत्री,निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

देवभूमि न्यूज डेस्क
उत्तराखण्ड/श्रीकोट

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री आज हेलीकप्टर से पौड़ी जिला के श्री कोट में अंकिता भंडारी के परिजनों से मिलने पहुंचे भाजपा नेता के पुत्र की वजह से लोगों के गुस्से का शिकार बन रही भारतीय जनता पार्टी ने अंकिता हत्याकांड को लेकर अपनी साख बचानी शुरू कर दी है।

हत्याकांड के विरोध में पूरे प्रदेश में पार्टी की ओर से कैंडल मार्च निकालने का कार्यक्रम देने के बाद भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार दोपहर बाद पौड़ी जिले के श्रीकोट में अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाकात के लिए भी पहुंच गए। जहां उन्होंने परिवार को पूरी सरकार उनके साथ खड़ी होने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि फास्ट ट्रेक कोर्ट में सुनवाई कराते हुए अंकिता के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। धामी ने अंकिता के परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस मामले की जांच के लिए डीआईजी पी. रेणुका देवी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम गठित की गई है जिसने अपनी जांच प्रारंभ कर दी है।